ठाकुरगंगटी: दिग्घी में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मेहरमा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाला
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिघी गांव में एक 35 वर्षी व्यक्ति की मौत 16 जुलाई को कुएं में गिरने से हो गई। सूचना पाकर मेहरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद से सबको बाहर निकाला गया। मृतक रविकांत मंडल काफी नशे का सेवन करता था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पोस्टमार्टम नहीं करने का मांग किया