अशोक नगर: सेजी गांव में व्हाट्सएप लिंक बना जाल एक क्लिक में मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 9,999 रुपये
अशोकनगर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सेजी में कथा वाचन के लिए आए आगरा निवासी किशोरीलाल ने बताया कि व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। बताया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद ठगों ने उनके केनरा बैंक खाते से 9,999 रुपये उड़ा दिए। घटना 19 जून की रात 9 बजे के आसपास के बीच की बताई जा रही है।