गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आगमन, अक्षय पात्र रसोई घर का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे,सबसे पहले वह संतकबीरनगर आएंगे।वहां संतकबीरनगर की धनघटा और गोरखपुर की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।शाम 4 बजे के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।वहां से शाम 5:30 बजे चिलुआताल थाना के सामने बने अक्षयपात्रा के रसोईघर का उद्घाटन करेंगे।