राघोगढ़: पारकाना गांव में कार खड़ी करने पर युवक ने की तोड़फोड़ व मारपीट, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Apr 21, 2026 राघोगढ़ थाना के पारकना गांव में घर के सामने कार खड़ी करने की मामूली बात पर विवाद हो गया। 21 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी दिनेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया, बीती रात हेमराज यादव के घर के सामने कार खड़ी की तो भड़क गया, डंडे से कांच हेडलाइट बोनट तोड़कर विरोध करने पर हाथ थप्पड़ों से मारपीट करने का आरोप लगाया। भाई और बेटे ने बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।