Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

जीडीसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता एवं व्याख्यान आयोजित ________________ खरगोन 11 अगस्त 2026। शासकीय कन्या महाविद्यालय, खरगोन में 09 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को संस्था प्राचार्य डॉ. आर.के. यादव की अध्यक्षता में व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेन्द्र भालसे ने भारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत 09 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एस.एच. जाफरी ने भी क्रांति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. आर.के. यादव ने अपने उद्बोधन में आजादी के अमृत महोत्सव और अमृत काल की अवधारणा, तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को देश की एकता एवं स्वतंत्रता को बनाए रखने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता बरडे के मार्गदर्शन में 11 अगस्त को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने देशभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान से जुड़े आकर्षक स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कु. कविता जाधव ने प्रथम तथा कु. अश्विनी बरडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा