बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने तेलमर मोड़ के पास वाहन चेकिंग में एक बोतल शराब के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार
सालिमपुर पुलिस ने पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर तेलमर मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक बोतल शराब के साथ कार सवार 4 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब की बोतल समेत कार सवार सभी युवक को थाने लाकर अग्रेत्तर कारवाई के बाद मंगलवार की दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उपरोक्त मामले की जानकारी सालिमपुर पुलिस से मंगलवार 7 प्राप्त हुई है।