मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के चलते दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है और बाजारों में भी चहल-पहल कम नजर आ रही है।