बक्सर: रेलवे ट्रैक से डुमरांव व टुड़ीगंज स्टेशन के बीच राजस्थान के युवक का शव बरामद, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस.
Buxar, Buxar | Jun 10, 2024 बक्सर दानापुर रेल मंडल के बक्सर-आरा रेलखंड स्थित डुमरांव व टुड़ीगंज स्टेशन के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ. शव पोल संख्या 642/02 एवं 642/04 के बीच लावारिस हालत में पड़ा था. समझा जाता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान चली गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुई.