खजनी: बेलाव खुर्द में 30 साल पुराने भूमि विवाद में बढ़ा तनाव, न्यायालय की निषेधाज्ञा उल्लंघन का आरोप; सीओ खजनी से शिकायत
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के बेलाव खुर्द गांव में करीब 30 वर्ष पुराने भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव निवासी मोहनलाल ने क्षेत्राधिकारी खजनी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 693/90 में स्थायी निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।