सुनेल: उन्हेल कस्बे में चतुर्थ झंडा सम्मेलन का आयोजन
Sunel, Jhalawar | Mar 27, 2024 सुनेल क्षेत्र के उन्हेल कस्बे में बजरंग मंडल के तत्वाधान में बुधवार को चतुर्थ झंडा सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसमें सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर भजनों पर नाचती गाती चल रही थी। देर रात तक भजन मंडलियां भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।