पलिया: नगर पालिका पलिया में कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के नाम जारी किया 'खुला पत्र'
पालिका प्रशासन और अध्यक्ष के खिलाफ लंबे समय से मोर्चा खोले शिकायतकर्ता मनोज कुमार गुप्ता ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पूर्व में की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक 'खुला पत्र' जारी किया है।