पुपरी: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सुरसंड प्रखंड कार्यालय पर महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर दिया धरना
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मंगलवार को 2 बजे दिन में सुरसंड प्रखंड कार्यालय पर मनोज कुमार आजाद की अध्यक्षता में महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती शिक्षा व्यस्था को लेकर धरना दिया गया। इस मौके पर केन्द्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।