कन्नौज: अनोगी भवानीपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पीड़िता ने फर्जी मेडिकल बनवाने की शिकायत तहसील दिवस में दी
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनोगी भवानीपुर गांव निवासी पीड़िता अपेक्षा चौहान के द्वारा शनिवार को समय लगभग 1:30 पर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया गया, कि पीड़िता व उसके परिवार के साथ गांव के ही दबंग व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई थी, जिस मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, पुलिस ने मेडिकल कराया।