कन्नौज: मंत्री असीम अरुण की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस में 161 में से 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण
कन्नौज सदर तहसील सभागार में शनिवार को मंत्री असीम अरुण की अगुवाई में समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस के दौरान 161 फरियादी शिकायती पत्र के साथ तहसील सदर पहुंचे। समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।