कन्नौज: पत्नी की अतिरिक्त दहेज न देने पर हत्या करने वाले अल्हा छिबरामऊ निवासी पति को आजीवन कारावास की हुई सजा
कन्नौज जिला न्यायालय के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। शनिवार को जिला न्यायालय का फैसला सामने आयाहै। व्यक्ति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मौत के घाट उतारा था। आजीवन कारावास और 70000 रुपए का जुर्माना आदेशित किया गया है।