कौंच: कोंच में आंधी-तूफान के दौरान पालिकाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा, सड़क से हटवाए गिरे पेड़, बने इंसानियत की मिसाल
Konch, Jalaun | Jun 12, 2026 कोंच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने जनसेवा का परिचय देते हुए गुरुवार शाम 7 बजे आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। उरई में आयोजित 15वें वित्त आयोग एवं नगर विकास की बैठक से लौटते समय उन्होंने मार्ग में गिरे पेड़ों के कारण उत्पन्न बाधा को देखा और स्वयं मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने के कार्य में जुट गए।