जौनपुर: अयोध्या मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर 11बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में करोड़ों रुपये के दान, सोने-चांदी और कीमती धातुओं की चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच हाईकोर्ट