मंझनपुर: दुगौली में मानसिक तनाव से जूझ रहे दिव्यांग अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
दुगौली गांव में एक मार्मिक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव के एक दिव्यांग अधेड़ ने घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटककट आत्महत्या कर लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजबहादुर लोध (54) पुत्र गुरुचरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह वह घर के बरामदे में रखी चारपाई से रस्सी निकालकर कमरे के अंदर चला गया।