सिरोही: *सिरोही: 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया, कलेक्टर बोले- आंकड़ों की शुद्धता से बनती हैं अच्छी नीतियां*
Sirohi, Sirohi | Jun 29, 2026 सिरोही में सोमवार को जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में आत्मा सभागार में 20वां जिला स्तरीय सांख्यिकी दिवस आयोजित हुआ। कलेक्टर ने कहा कि प्रो. पी.सी. महालनोबिस ने सांख्यिकी को वैज्ञानिक आधार दिया। आधुनिक तकनीक और AI से सटीक आंकड़े जुटाकर सुशासन पर जोर दिया।