चक्की: चक्की में सड़क निर्माण विवाद और विधायक से बहस के बाद ग्रामीणों की प्रतिक्रिया, कहा- रोड बनना चाहिए
Chakki, Buxar | Apr 9, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तोड़ दिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी। इसी मारपीट के बाद मजदूरों के पक्ष में पहुंचे ब्रह्मपुर के आरजेडी विधायक शंभूनाथ सिंह यादव और ग्रामीणों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।