फतुहा: फोरलेन पर कोका-कोला गोदाम के पास एक ड्राइवर नशाखुरानी का शिकार हुआ
Fatwah, Patna | May 31, 2026 फतुहा फोरलेन पर स्थित कोका-कोला गोदाम के पास एक ट्रक ड्राइवर नशा खुरानी का शिकार हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा सीएचसी में तैनात एंबुलेंस ने अचेता अवस्था में ट्रक ड्राइवर को भर्ती कराया है। करीब 5 घंटे इलाज के बाद चेतना आने पर अपना परिचय मुजफ्फरपुर के तुर्की गांव निवासी मुनटुन सहनी के रूप में बताया है। यह घटना कैसे घटी वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है।