बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 लुटेरे गिरफ्तार, लूटा हुआ सोना और अन्य सामान बरामद
बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बेगूसराय में लगातार हो रही लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया सोना, मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।