मंगलवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पटेढी बेलसर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मुकेश साहनी बिना नाम लिए हुए आड़े हाथ लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा के चुनाव में मुकेश साहनी को 11 टिकट दिया गया था एक भी निषाद समुदाय को टिकट नहीं दिया।