पटना ग्रामीण: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक से ठगी, महिला फ़र्ज़ी पेमेंट दिखाकर ₹2 लाख की ज्वेलरी ले उड़ी
पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है, जहां एक महिला ने ज्वेलरी शॉप से करीब 2 लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीदे और दुकानदार को फर्जी ऑनलाइन भुगतान दिखाकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार महिला ने मोबाइल स्कैनर की फोटो का इस्तेमाल कर नकली पेमेंट सफल होने का स्क्रीनशॉट दुकानदार को दिखा