सैदपुर: मैनपुर में फीता काटकर भव्य भारत मिलाप कार्यक्रम का शुभारंभ
गाजीपुर के मैनपुर ग्रामसभा में भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद भरत से मिलन की पावन स्मृति में आयोजित भव्य भारत मिलाप कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। डॉ. राजकुमार सिंह गौतम और विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और परंपराओं को मजबूत करता है।