बीकानेर: बीकानेर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन के मंत्र
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शनिवार को बीकानेर की खेतेश्वर बस्ती स्थित शिव शिवा भवन में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुमित गोदारा मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी ओम सारस्वत ने बताया कि आयोजन में सिद्धि कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जालाम सिंह भाटी, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड