Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

कोटा: बोरखेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) ने बताया कि लेबर चौराहे स्थित चाय की दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी बोरखेड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपी चंपा लाल पुत्र रतन लाल निवासी जिला गुना (एमपी), हाल बोरखेड़ा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।

Ladpura, Kota | Jun 5, 2026

MORE NEWS

चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा! चंद्रेसल चोरी कांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद
कोटा शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चंद्रेसल में हुई चोरी की वारदात में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के जेवर खरीदने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। मामले में पहले ही मुख्य चोर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा! चंद्रेसल चोरी कांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद कोटा शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चंद्रेसल में हुई चोरी की वारदात में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के जेवर खरीदने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। मामले में पहले ही मुख्य चोर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Ladpura, Kota | Jun 26, 2026

सांगोद में मातमी धुनों के बीच निकले ताजिए; हैरतअंगेज अखाड़ों के साथ दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

सांगोद में मातमी धुनों के बीच निकले ताजिए; हैरतअंगेज अखाड़ों के साथ दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Ladpura, Kota | Jun 26, 2026

कोटा: बोरखेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) ने बताया कि लेबर चौराहे स्थित चाय की दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी बोरखेड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपी चंपा लाल पुत्र रतन लाल निवासी जिला गुना (एमपी), हाल बोरखेड़ा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस टीम द्वारा आगे की जांच जारी है। - Ladpura News