इकौना: इकौना के नंदिनी निजी अस्पताल में चोर ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, बाइक और नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
इकौना कस्बे में संचालित नंदिनी निजी अस्पताल में बीती रात्रि 3 बजे से 4 बजे के बीच चोर ने मोबाइल लैपटॉप और मोटरसाइकिल समेत नकदी लेकर फरार हो गया। वहीं चोरी की घटना पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जबकि अस्पताल संचालक की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।