इकौना: इकौना ब्लॉक के सामने काशीराम कॉलोनी के लोगों ने कई महीनों से बरकरार पानी की समस्या को लेकर बाल्टी रखकर किया प्रदर्शन
इकौना ब्लॉक के सामने काशीराम कॉलोनी के लोगों ने कई महीनो से पानी की बरकरार समस्या को लेकर बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है की कई महीने से पानी की समस्या काशीराम कॉलोनी में बरकरार है वहीं कई बार इस मामले को लेकर शिकायत की गई है, बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हो रही वहीं पुलिस के समझाने के बाद लोग फिर से कॉलोनी में वापस चले गए।