इकौना: इकौना भिनगा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेले पर सब्जी बेचने निकले व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
इकौना थाना क्षेत्र में बीती रविवार रात सब्जी ठेला व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वहीं हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुए ब्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं रास्ते में उनकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।