इकौना: बीरपुर मोड़ के पास ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल, सुरक्षित कार सवार प्रेम कुमार वर्मा ने दी जानकारी
लोडेड ट्रक और एक कार में बीती शुक्रवार रात्रि भीषण टक्कर हो गई वहीं हादसे मे एक व्यक्ति चोटिल हुआ है। जबकि ट्रक का अगला पहिया टूटने से अन्य लोग बाल बाल बच गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है बताया जा रहा की कार सवार प्रयागराज से लौट रहे थे। वही कार सवार प्रेम कुमार वर्मा ने आज शनिवार को हादसे की जानकारी दी।