बौंली: बौंली थाना पुलिस ने जौलंदा गांव में की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में मिल रही अवैध शराब तस्करी की शिकायतों को लेकर बौंली पुलिस एक्शन में है।एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में एसएचओ राधारमण गुप्ता ने रविवार रात लगभग 10 बजे जौलंदा गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया है।पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ आरोपी जयराम को गिरफ्तार किया व उसके पास से 61 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।