गुर्जर कल्याण सभा ने उठाई मांग, घास चराई परमिट नवीनीकरण के लिए स्थानीय स्तर पर लगाए जाएं कैंप
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा, 13 जून 2026:
जिला गुर्जर कल्याण सभा चंबा ने वन विभाग से मांग की है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घास चराई परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया लोगों के नजदीकी क्षेत्रों में ही आयोजित की जाए, ताकि पशुपालकों को सुविधा मिल सके।
सभा द्वारा वन मंडल अधिकारी चंबा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वन विभाग के विश्राम गृह साहू, वन विश्राम गृह सिलाघराट तथा वन विश्राम गृह बकाण में विशेष शिविर आयोजित कर पशुपालकों के घास चराई परमिट नवीनीकरण किए जाएं।
ज्ञापन में बताया गया कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले पशुपालकों को परमिट नवीनीकरण के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित होने से लोगों को राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
जिला गुर्जर कल्याण सभा ने वन मंडल अधिकारी से अनुरोध किया है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहड़ चंबा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बकाण को निर्देश जारी कर इन स्थानों पर घास चराई परमिट नवीनीकरण की तिथि निर्धारित की जाए।
इस ज्ञापन पर सभा के अध्यक्ष हसन दीन, महासचिव मोहम्मद रफी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमाउद खान, प्रेस सचिव अलावदिता सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
Chamba, Chamba | Jun 13, 2026