पीलीबंगा: मंडी पीलीबंगा में झपटमारी, 30,000 रुपये नगदी व मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार
मंडी पीलीबंगा क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा झपटमारी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया की मदनलाल निवासी मंडी पीलीबंगा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके हाथ में थैला था जिसमें ₹30000 नगदी,एक एंड्राइड मोबाइल फोन व दो बैंक पासबुक थी। दो अज्ञात आरोपियों ने उसके हाथ से खेल झपट लिया और मौके से फरार हो गए