बिजनौर: मंडावर के चंदक में ट्रेन से पैर फिसल कर नीचे गिरी युवती घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Jul 15, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में चांदक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से पैर फिसलने के बाद एक की युवती नीचे गिर गई। बिजनौर के गांव दारानगर गंज निवासी उजमा अपनी मां के साथ सहारनपुर से वापस आ रही थी। उजमा का अचानक ट्रेन से पैर फिसल गया। और वह नीचे गिर गई। घटना में उसके काफी गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।