मोतिहारी: रामगढ़वा थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में भलुवइया पुल के पास 70 ग्राम स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार
जिले के रामगढ़वा थानांतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर थाना पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी में भलुवइया पुल के पास से 70 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ के साथ 01 तस्कर पप्पू कुमार मिश्रा, साकिन-बलुआ थरघट्टी,थाना-पहाड़पुर, जिला-पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 07:25 बजे दिया गया।