मोतिहारी: गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पावर हाउस समीप पोखर से पुलिस ने दो किशोरियों के शव बरामद किए
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पावर हाउस समीप स्थित पोखरा से शुक्रवार को पुलिस ने दो किशोरी के शव को बरामद किया है। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने के लिए जुट गई। मृत दोनों किशोरी की पहचान नवादा पंचायत अंतर्गत मननपुर तीनगछिया निवासी मदन महतो की 14 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी एवं शिवपूजन पासवान की 13 वर्