पीलीभीत: संडई व अभयपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गेहूं की बोरी में निकल रही मिट्टी, जांच में जुटे अधिकारी
पीलीभीत जनपद के गांव संडई और अभयपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ट्रक राशनकार्ड धारकों का राशन लेकर पहुंचा था। कोटेदारों ने जब राशन को बोरी में चेक किया तो उसमें गेहूं कम मिट्टी ज्यादा निकल रही हैं। मामले की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा कर वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल।