जगदलपुर: बस्तर रेंज के नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा ने कहा, बस्तर अब अपनी सकारात्मक पहचान के लिए जाना जाएगा
नवपदस्थ आईजी बी. एन मीणा ने कहा कि बस्तर अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है।नक्सलवाद का प्रभाव लगातार कम हुआ है और अब विकास को नई गति देने का समय है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और पत्रकारों के बीच पहले जैसा समन्वय आगे भी बना रहेगा। सभी मिलकर बस्तर के विकास और शांति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।