कोल: बन्नादेवी में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर PCS महिला के पति का दबंगों ने फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | Apr 28, 2025 अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के प्रतिभा कॉलोनी में एक पीसीएस महिला ऑडिटर अधिकारी के पति के साथ इस बजह सर मारपीट कर सिर फोड़ दिया, क्योंकि वे स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रहे थे। आरोप है कि क्षेत्र के निवासी जो पेशे से अधिवक्ता बताए गए हैं, ने यह कहकर कहासुनी और मारपीट की, कि वे स्ट्रीट डॉग्स,,,लोगों को काट लेते हैं, इनकी खिलाई-पिलाई मत करो।