कोल: गांव दभी में दबंगों ने दंपति और उनके बेटे के साथ पानी के विवाद को लेकर की मारपीट, पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव दभी में मामूली पानी के विवाद को लेकर उग्र हुए दबंगों ने दंपति सहित बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी मारपीट में दंपति सहित बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया आरोप है कि पीड़ितों के द्वारा शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन स्थानीय पुलिस के द्वारा दबंग के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया। ना ही डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।