कोल: पहलगाम घटना के विरोध में 28 अप्रैल को बाजार रहेंगे बंद, हिन्दू-मुस्लिम व्यापारियों ने किया ऐलान
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध देशभर में बढ़ता जा रहा है। देशभर के लोग इस कायराना हमले की निंदा कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री से कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। उक्त घटना के विरोध में अब हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों ने 28 अप्रैल सोमवार को बाजार बंद का ऐलान किया है।