निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जनसुनवाई की, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रविवार को निम्बाहेड़ा के भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने आमजन और प्रतिनिधि मंडलों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों से बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विधायक ने आश्वासन दिया कि हर समस्या का समाधान होगा।