ब्रेकिंग न्यूज | महराजगंज
• सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद
महराजगंज के थाना सोनौली पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को दर्ज अपहरण के मुकदमें में लगातार तलाश की जा रही थी। 7 जून 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा आरोपी हरिश्चन्द गौतम (22 वर्ष), निवासी बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
• पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई....