बहराइच: बेहड़ा इलाके में खेत में अचानक सांप ने युवक को काटा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा इलाके में खेत में अचानक सांप ने युवक को काट लिया। जिससे हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। युवक ने बताया कि वह खेत में धान काटने की तरफ गया था। तभी अचानक सांप ने काटा था। जिसका इलाज जारी है।