बहराइच: कौवाभारी में घास काट रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मधुमक्खी के हमले से भागा बेटा नाले में गिरकर हुई मौत
बहराइच के थाना नानपारा क्षेत्र के कौवाभारी, लक्ष्मनपुर मटेही में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सहजराम और उनके पुत्र संदीप खेत में घास काट रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से दोनों घायल हो गए। संदीप ने अचानक पास के नाले में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।