बहराइच: रायपुर कबुला में सड़क किनारे नाली के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम ने की जांच
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर कबुला में शुक्रवार को एक ग्रामीण का शव नाली में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।