नवाबगंज: गेंदौरा में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों से हमला, युवक की हालत नाजुक
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के गेंदौरा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को खेत पर तारबंदी के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।