गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे 34 करोड़ से बने अत्याधुनिक 'श्री गीता भवन' का लोकार्पण 🏛️✨
गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के पावन अवसर पर उज्जैनवासियों को एक आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साइंस कॉलेज के समीप (सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर) में लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 'श्री गीता भवन' का भव्य लोकार्पण करेंगे। पीडब्ल्यूडी द्वारा 5.11 एकड़ में बनाए गए इस जी-प्लस-टू भवन की बैठक क्षमता 1250 सीटर है। यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम अध्ययन, चिंतन, शोध और सांस्कृतिक विमर्श का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जो भारतीय दर्शन और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा।
#UjjainNews #GuruPurnima #GitaBhavan #CMMohanYadav #MPNews UjjainDevelopment Sitit24News