उज्जैन: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, दूध और खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल 🥛🕵️♂️
उज्जैन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने और आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाया है। पिछले तीन दिनों में फ्रीगंज, आगर रोड, गुदरी बाजार, नानाखेड़ा और नागझिरी सहित महिदपुर क्षेत्र की कई डेयरियों, रेस्टोरेंट्स और प्रतिष्ठानों से दूध, नमकीन, कुल्फी, बादाम शेक और पिज़्ज़ा के सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #MPNews #Adulteration #Sitit24News